Sharvari Story Part 2 - The First Meet Ever
शर्वरी की कहानी का दूसरा हिस्सा... शर्वरी के गुजरते दिनों में शरुआत थी किसी बड़े chapter की। वैसे कितनी ताजूब की बात है की कहानी चाहे अपनी हो या दुसरो की मजा सुनने में जितना आता है उतना उसे जीने में नहीं क्यों ? छोड़िये ये बेतुकी बातें आगे बढ़ते है... वैसे तो शर्वरी ने अपनी ज़िंदगी के हर पल को जिया है। नई जॉब पर शरुआती कुछ दिन अच्छे थे थोड़ी बहुत एडजस्टमेंट के साथ...अपनी मनपसंद फील्ड में काम करने का मौका मिला था। वैसे तो यह 'लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन' तब तो पता नहीं था उसे लेकिन जान जाएगी। वहां उसकी मुलाकात उसके पहले और maybe आखरी प्यार से हुई। नाम...सुनना जरूर पसंद करेंगे। शर्वरी का सबसे मनपसंद नाम "विवान" | विवान ने पहली बार उसे उस वक्त देखा जब वो पहली बार उसकी अनचाही फ्रेंड के साथ आयी। विवान को वो पहली नज़र में पसंद आयी और शर्वरी को भी शायद। लेकिन कहते है न सच्चा प्यार कहा आसानी से होता है। वो ऑफिस देखकर चली गयी। विवान उसे देखता रही गया। खास बात तो यह है की दोनों दे बाद में सोचा तो सही और सोचा भी यही की शायद अट्रैक्शन है। जिनके सोच मिलती है क्या उनके दिल भी मिल पाए...